संदेश

समृद्धि के सुसमाचार से सावधान: यह हमें यहीं सुख-विलास में जीने के लिए प्रेरित करता है।

चित्र
ख्रीष्ट में प्रिय भाइयों और बहनों, आज के इस युग में ख्रीष्टीयता के अन्दर समृद्धि का सुसमाचार व्यापक रूप से दिखाई देता है। इसे "स्वास्थ्य और सम्पन्नता का सुसमाचार" एवं " कहें और दावा करें" के नाम से भी जाना जाता है। यह सुसमाचार आज के ख्रीष्टीय युग के झूठी शिक्षाओं में सबसे प्रसिद्ध एवं आकर्षक है। इसके प्रचारक सिखाते हैं कि वह जो यीशु ख्रीष्ट में विश्वास करता है, जीवन में शारीरिक, भौतिक और धन की समृद्धि प्राप्त करता है। इस शिक्षा का केन्द्रीय विश्वास है, यीशु ख्रीष्ट में उद्धार का अर्थ सिर्फ अनन्त मृत्यु दण्ड से छुटकारा नहीं है किन्तु इसमें निर्धनता, रोग एवं सब प्रकार के बुराइयों से छुटकारा सम्मिलित है। इसके मानने वाले विश्वास करते हैं, परमेश्वर चाहता है कि विश्वासी इस जीवन में भरपूरी से आशीषित रहें। विश्वासयोग्य विश्वासियों के लिए शारीरिक हर्ष एवं भौतिक धन परमेश्वर की सदैव अभिलाषा रही है। दरिद्रता और अस्वस्थता सदैव श्राप के रूप में देखा जाता है, जिसे यीशु ख्रीष्ट में विश्वास के द्वारा तोड़ा जा सकता है। इसलिए वे सिखाते हैं, सकारात्मक विचार, घोषणाएँ एवं कलीसिया में दान

क्या आज भी प्रेरित हैं?

चित्र
परिचय - आज ख्रीष्टीय समाज में हम अनेकों लोगों को देखते हैं जो अपने आपको प्रेरित के रूप में स्व-घोषित करते हैं। पवित्र आत्मा की सामर्थ्य और अभिषेक से वे  अपनी सभाओं में चिह्न-चमत्कार करने का का दावा करते हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया के अनेकों माध्यमों के द्वारा हमें ऐसे लोगों के बारे में पता चलता है जो अपने आप को परमेश्वर द्वारा नियुक्त प्रेरित कहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने आपको दूसरों से बेहतर ठहराने के लिए प्रेरित कहलाना पसंद करते हैं। इस सब के कारण कई विश्वासी प्रेरिताई सेवा को लेकर अनेक प्रश्नों से संघर्ष करते हैं। इसलिए, इस लेख में हम प्रेरित होने का अर्थ, उनकी योग्यता, उनकी सेवा का समयकाल और वर्तमान में प्रेरिताई सेवा के विषय में जानेंगे। प्रेरित शब्द की परिभाषा - यूनानी भाषा में प्रेरित को अपोस्टोलोस (ἀπόστολος) कहा जाता है जिसका अर्थ है “वह, जिसे भेजा गया है या एक संदेशवाहक”। यह शब्द किसी व्यक्ति के लिए उपयोग किया जाता है जो एक विशेष कार्य को पूरा करने के लिए अन्य मनुष्यों द्वारा भेजा गया हो। उदाहरण के लिए (प्रेरितो के काम 14:14) में बारनाबास को प्रेरित कहा गया है क्